एवोकाडो खरीदते समय इन खास बातों रखें ध्‍यान

एवोकाडो को एलीगेटर पियर्स के रूप में भी जाना जाता है। एवोकाडो को पर्शिया अमेरिकाना भी कहा जाता है। यह पहली बार मेक्सिको के तेहुआकन घाटी के पुएब्ला में उगाया गया था। ये लॉरेसी प्रजाति का एक सदाबहार पेड़ है।

एवोकाडो खरीदते समय इन खास बातों रखें ध्‍यान

एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड सामग्री पाई जाती है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि एवोकाडो में कैलोरी ज्‍यादा मात्रा में पाई जाती है, इसलिए अगर किसी को अपना वजन बढ़ाना होता है तो वो एवोकाडो खाते हैं। एवोकाडो में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। नियमित रूप से एवोकैडो खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। विटामिन ए और ई, फाइबर और मिनरल्स के गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन मोटापा कम करने और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।।

तिहाड़ जेल में कैदी की पीठ पर गोदा ओम का प्रतीक, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। ‘हर जिंदगी’ ने शेफ राजी गुप्ता से एवोकाडो के बारे में बात की और उन्‍होंने हमें इसे खरीदते समय किन बातों का ध्‍यान रखें इसके बारे में बताया।

एवोकाडो खरीदते समय इन बातों का ध्‍यान रखें:

एवोकाडो के नरम होने की जांच कर लें

सबसे अच्छा तरीका है कि एवोकाडो के नरम होने की जांच कर लें। इसके लिए एवोकाडो को अपने अंगूठे से थोड़ा दबाकर देखें। अगर एवोकाडो बहुत नरम है तो ये समझ जाए कि एवोकाडो अच्‍छे से पकी हुई है और खाने के लिए सही है।

भारत के पूर्वी राज्य बिहार में घूमने के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है खास

रंग देखकर करें चयन

अगर आप एवोकाडो को तुरंत नहीं खाने वाली हैं तो ज्‍यादा पका हुआ एवोकैडो न खरीदें। एवोकाडो मंहगे आते है इसलिए इसे सोच-समझकर ही खरीदें। अगर आप पका हुआ एवोकाडो खरीदना चाहती हैं तो देख लें कि यह गहरे हरे या गहरे बैंगनी रंग का हो। और अगर आप कच्चा एवोकैडो खरीदना चाहती हैं तो इसका रंग हल्का हरा देखकर खरीदें।

LIVE TV