धोनी पर चढ़ा कबाली का खुमार, फोटो वायरल

एम एस धोनीमुंबई। रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘कबाली’ का खुमार लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। वहीं अब इसमें इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी का नाम भी शामिल हो गया है।

धोनी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है।

यह भी पढ़ें; रजनीकांत को टक्कर देने आ रहे कैप्टन कूल

इस तस्वीर में वह साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी जिस पोज़ को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं वह रजनीकांत की रिकॉर्ड तोड़ फिल्म कबाली का पोज़ है।

यह भी पढ़ें; आखिर गोविंदा को मिल गया एक दिन का काम

धोनी ने यह तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में रजनीकांत एक किंग की तरह कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

धोनी भी उसी पोजीशन में बैठे हुए हैं।

धोनी खुद को रजनीकांत के बहुत बड़े फैन बताते हैं। जिस वजह से वह ऐसा करते हुए नजर आए।

 

Tried copying the pose of The One and Only THALAIVAR

A photo posted by @mahi7781 on Aug 17, 2016 at 8:46pm PDT

यह भी पढ़ें; अब आपके बालों को खूबसूरत बनाएंगी जैकलिन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

हाल ही में रजनीकांत के फैंस ने उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए त्रिची शहर के एक मंदिर में कई बकरों की बलि चढ़ा दी थी।

रजनीकांत के एक फैन ने बताया था कि ‘ये थलाईवा के लिए एक बड़ी सफलता है और कई ऐसे लोग हैं जो थलाईवा की इस कामयाबी से जल रहे हैं।

एम एस धोनी की बायोपिक

इन दिनों धोनी अपनी बायोपिक पर बनी फिल्म ‘एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी के जिंदगी के सफर की कहानी है।

छोटे से शहर से निकलकर खेल जगत पर राज करने वाले एक लड़के की कहानी को नीरज पाण्डेय ने जहां अपने निर्देशन से निखारा है तो सुशांत सिंह राजपूत जैसे अदाकार ने अपना सब कुछ देकर फिल्म को सार्थक बनाने का प्रयास किया है।

 

LIVE TV