एक बार फिर लाइमलाइट में आई नेहा. जानिए आखिर क्यों लोगों ने जम कर किया ट्रोल

मुम्बई-बॉलीवुड की एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कि जा रही हैं। नेहा एमटीवी के शो रोडीज रिवोल्यूशन सीजन को जज कर रही हैं। इसी शो में एक बात की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।नेहा धूपिया

शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था। क्योंकि उसके पहले से ही पांच ब्वॉयफ्रेंड थे। इस बात से नेहा भड़क गई। उन्होने कहा कि ये  उस लड़की की च्वॉइस हैं  इसका चुनाव आप कैसे कर सकते हैं। लड़के की बात सुनने के बाद  नेहा ने उससे कहा ‘ये जो तुम बकवास कर रहे हो वो एक नही 5 अन्य लड़को के साथ गई थी’ तो सुन मेरी बात ये उसकी च्वॉइस है, कि वो किसके साथ घूमें। और अगर ऐसा है, तो यह तेरी समस्या है उसकी नही। वो चीट कर रही है, तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। लेकिन तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है।

कोमा में रहकर इस आदमी ने बताया अपना इलाज, इस रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके…

फैंस ट्रोल करने लगें-  नेहा के इस बयान से सोशल मीडिया पर उनकों काफी ट्रोल किया जाने लगा है।लोग  उन्हें फेक फेमिनिस्ट बताते हुए ट्रोल करने लगे है। यूजर्स नें उनकी काफी सारी तस्वीरें के साथ मीम शेयर किए जा रहे है।नेहा की बात का लोगों ने काफी विरोध किया है साथ ही जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

LIVE TV