एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, तस्वीरें से देखें कैसे सज रही है अयोध्या

श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद इस बार अयोध्या में दीवाली को बेहद खास बनाने की तैयारी है। इसी कड़ी में दीपोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। 11 नवंबर से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो गयी है। राम की पैड़ी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन 13 नवंबर को होगा। राम जन्मभूमि परिसर में पहली बार ऐसा होगा जब 11 हजार से भी ज्यादा दीपक जगमगाएंगे। वहीं इस दौरान राम के पैड़ी में साढ़े पांच लाख दीपक जलाकर नया ही रिकॉर्ड बनाया जाएगा।


इस बार दीपोत्सव के दौरान झांकियां भी लगाई जाएंगी। इसमें 11 झांकियों के माध्यम से भगवान राम के जन्म से लंका दहन तक के प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इन झांकियों में से 2 झांकियां काफी अहम बताई जा रही हैं। इसमें से पहले अहिल्या उद्धार है। जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को दर्शाया जाएगा। जबकि दूसरी झांकी लंका दहन प्रसंग की होगी। जिसके द्वारा राज्य सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का संदेश देगी।

LIVE TV