ऋषि कपूर के थप्पड़ वीडियो का अब नया ‘सच’ वायरल

ऋषि कपूरमुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। ऋषि कपूर पर आरोप है कि गणेश विसर्जन के दौरान उन्होंने अपने फैन्स और पत्रकार को थप्पड़ जड़ा है। बताया जा रहा था कि इस दौरान रणधीर कपूर और रणबीर कपूर भी मौजूद थे। ऋषि के साथ रणधीर ने भी बहुत बुरा बर्ताव किया। अब ऋषि कपूर इन सभी ख़बरों का खंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो एडिटेड है।

ऋषि कपूर का ‘सच’ वायरल

ऋषि कपूर की मानें तो इस वीडियो में सिर्फ उनका हाथ दिखाया गया है। इस वीडियो में यह साफ़ दिखाई दे रहा है कि वह किसी को थप्पड़ नहीं मार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में रणबीर कपूर कही भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक चीज़ साफ़ दिख रही है कि किसी आदमी को धक्का दिया जा रहा है।

डी.एन.ए से बातचीत के दौरान ऋषि कपूर ने कहा कि उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में 40 साल हो गए हैं। मीडियापर्सन इन चीज़ों से तो वाकिफ होंगे कि वह कभी भी किसी का बुरा नहीं कर सकते क्योंकि वह जाहिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया बिना किसी जांच जे वीडियो को दिखा रहा है जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है।

ऋषि कपूर ने कहा कि एक साथ फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को झेलना एक एक्टर के लिए काफी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान मीडियापर्सन चाहते थे कि वह अपने बेटे और भाई के साथ फोटो क्लिक करवाएं जो उस समय के लिए असंभव था। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त आर.के स्टूडियो के बाहर भारी बारिश होने लगी थी।

उन्होंने कहा कि मीडिया कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को धक्का दिया था लेकिन रणधीर कपूर ने कुछ भी नहीं किया था। उनका नाम मीडिया में उछाला जा रहा है. वह बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धक्का देने के अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं किया था। अगर ऐसा किया है तो उस आदमी के चहरे पर उनका हाथ नहीं दिख रहा है। इसलिए वह चाहते हैं कि किसी नतीजे पर आने से पहले इस वीडियो को सभी लोग एकबार फिर से देखें।

LIVE TV