2009 में स्‍टार्टअप कैब सर्विस उबर ने पूरी कीं 5 अरब ट्रिप

उबरसान फ्रांसिस्को। एप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर ने घोषणा की है कि उसने अब तक पांच अरब से अधिक यात्राएं पूरी कर ली हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, “20 मई को सुबह सात बजकर 29 मिनट और छह सेकंड पर एक साथ 156 यात्राएं शुरू की गईं, जिसके साथ ही हमने पांच अरब का आंकड़ा पूरा कर लिया।”

भरपूर नींद नहीं ले रहे हैं तो हो जाएं सावधान, ये खतरनाक बीमारी बना सकती है शिकार

ये यात्राएं भारत के मुंबई, रूस के मास्को और कोलंबिया के मेडलिन शहरों सहित 24 देशों में हुईं। उबर का मुख्यालाय सैन फ्रांसिस्को में है। 2009 में एक स्टार्टअप से शुरू हुई यह कंपनी इस समय छह महाद्वीपों, 76 देशों और 450 से अधिक शहरों में सेवा देती है।

LIVE TV