उप राष्ट्रपति की पत्नी ने कहा– ‘ऊँ’ बोलने से मिलती है ऑक्सीजन

उप राष्ट्रपतिनई दिल्ली| एक तरफ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ को बोलने को लेकर विवाद चल रहा है, वहीँ दूसरी ओर उप राष्ट्रपतिहामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा है कि ऊँ के उच्चारण से ऑक्सीजन मिलती है| उन्होने इसके विरोध को गलत बताया है|

उप राष्ट्रपति की पत्नी की फायदे वाली बात

सलमा अंसारी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसा अलनूर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करने आईं थीं| इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘मैं भी योग करती हूं| योग से फिटनेस मिलती है| योग से मुझे बीमारी से उबरने में मदद मिली| अगर मैंने योग नहीं किया होता तो मेरी हड्डी टूट गई होती’|

सलमा अंसारी ने साफ़-साफ़ कहा, ‘अगर आप पढ़े-लिखे हैं तो आपको हर वो काम करना चाहिए, जिससे आपको फायदा मिलता हो’

हम आप को बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्चारण को लेकर विभिन्न समुदायों में काफी हंगामा मचा हुआ है| इस बवाल के चलते केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को सरकार की तरफ से सफाई तक देनी पड़ी थी|

नायडू ने कहा था, ‘योग दिवस के मौके पर योग सत्रों के दौरान ऊँ का उच्चारण जरूरी नहीं है| यह स्वैच्छिक है| इसे विवादास्पद न बनाएं| योग एक प्राचीन भारतीय कला है जो शरीर और मस्तिष्क, दोनों को लाभ पहुंचाती है’|