उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को एक बड़ा झटका लगा है। शनिवार को उनकी पार्टी के 41 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। वहीं पार्टी के नेता विनय कुशवाहा ने इस बाबत दावा किया कि यह अभी शुरुआत है, आने वाले दिनों में और भी नेता इस्तीफा देंगे।

विनय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के नेता सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे। हालांकि उन्हीं के पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से लगातार नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। वहीं विनय कुशवाहा ने इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख कुशवाहा समुदाय को गुमराह कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि बीते दिनों ही पार्टी की स्थापना के नौवें साल का जश्न मनाया गया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के जदयू में विलय के सवाल को निराधार बताया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि पार्टी अपना कार्यक्रम कर रही है।

LIVE TV