उपमुख्यमंत्री का दावा-आगामी चुनाव में बसपा और सपा को होगा 2017 से भी बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का हाल 2017 के पिछले चुनाव से भी ज्यादा बुरा होगा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां चाहे जो अभियान चला ले, लेकिन बीजेपी जातिवाद की पक्षधर नहीं है। जहां तक सवाल बसपा का है तो मीडिया भले ही उसे काफी ऊपर दिखा रहा हो, लेकिन जनता अब उसे अच्छी तरह से देख चुकी है।

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya tests positive for coronavirus | India  News – India TV

उप मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सबका साथ, सबका विकास का लक्ष्य लेकर चलती है। फिर चाहे ब्राह्मण हों या क्षत्रिय, वैश्य हों या शूद्र, देसावरी हों या अनुसूचित जाति, जनजाति या फिर आदिवासी सभी इसी नारे में समाहित हो हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर से संसद पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस प्रकार वह किसान नहीं कहलाएंगे। ट्रैक्टर तो कोई भी चला लेगा। वह हल चलाकर दिखाएं, तभी किसान माने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव हो यह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव हों, इसका जवाब भी दे चुकी है। इसीलिए मुझे लगता है कि इस बार वह शतक भी नहीं बना पाएगी। ऐसे में इनका हाल पिछले चुनाव से भी ज्यादा बुरा होगा।

LIVE TV