उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर करारा वार, कहा – हमें ना पढाएं हिंदुत्व का पाठ; पूछा यह सवाल

*गौरव राय
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर सीधा तंज कसा है। ठकरे ने हिंदुत्व से लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोन और कई मुद्दों को लेकर बुधवार को भाजपा पर हमलावर दिखें। उन्होंने विधनसभा में कहा कि हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न से क्यों नहीं सम्मानित किया गया। उद्धव ने कहा कि अपनी पूर्व सहयोगी शिवशेना को पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए। भाजपा ने शिवशेना पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि शिवशेन कांग्रेस और NCP के गठबंधन के बाद हिंदुत्व के विचारधारा को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के नाम को बदलने में देरी हो रही है तो इस पर भी कई दल महाराष्ट्र सरकार पर तंज कस रहे है।उद्धव ने कहा सावरकर को भारत रत्न दिलाने कि मांग दो बार की गई है। भारत रत्न कौन देता है।’मुख्यमंत्री ने कहा” भारत के प्रधानमंत्री और उनके कमेंटी के पास इसका अधिकार है। ‘आप सावरकर को भारत रत्न नहीं दे सकें और हमें शहर का नाम बदलने पर पाठ पढ़ाते हैं.” साथ ही कहा कि औरंगाबाद का नाम जरूर बदलेगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा, दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों की राहों में केंद्र सरकार ने लोहे की कीले लगवाई। उनकी बिजली काट दी, पानी आपूर्ति बंद कर दी। केंद्र सरकार धरना कर रहे किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों कर रही है, देश भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है।

LIVE TV