उत्तर प्रदेश: रेप मामले में दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया टिकट, विपक्ष काट रहा बवाल

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड में दुष्कर्म तथा पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भाजपा ने सेंगर की पत्नी को फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। दुष्कर्म में दोषी करार भाजपा पार्टी से निष्काषित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर एक बार फिर मैदान में चुनाव लड़ने के लिए उतरी हैं। बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से चार बार विधायक रहे सेंगर की पत्नी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी।

सेंगर की पत्नी को भाजपा द्वारा जिला पंचायत का टिकट दिए जाने पर विपक्ष निशाना साधते हुए विरोध जता रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने तीसरे चरण के जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक किया। इस कड़ी में संगीता सेंगर का नाम देखने के बाद सभी के चेहरे का रंग उड़ गया। पार्टी ने संगीता को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि इससे पहले संगीता सेंगर उन्नाव से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। जिसके बाद भाजपा से उन्हें दूसरी बार टिकट मिला है।

LIVE TV