उत्तर प्रदेश के बाद अब इस राज्य में बढ़ाया गया डीए, ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को सौगात मिली है। उत्तराखंड के तकरीबन ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों की डीए 3 फीसदी तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल की ओर से साझा की गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी में भी महंगाई भत्ते(डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी किया गया था। बताया गया था कि बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा। यह 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। इसका फायदा प्रदेश के 16 लाख से अधिक कार्मिकों को होगा। प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए फीसदी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भी डीए के इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत डीए देने का फैसला किया गया है। इसके बाद डीए बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। वहीं मंत्रिमंडल में राज्य सरकार द्वारा पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने के फैसले पर भी मुहर लग गई है।

LIVE TV