उड़ती फ्लाईट में पैसेंजर पर हुआ जानलेवा हमला, सभी यात्रियों के उड़े होश

फ्लाइट की यात्रावॉशिंगटन: जब भी सफर की बात आती है तो हाइ-प्रोफाइल लोग ट्रेन से बेहतर फ्लाइट की यात्रा को समझते हैं| फ्लाइट का सफ़र सुकून दायक के साथ-साथ साफ-सफाई के लिहाज़ से भी बेहतर माना जाता है| ट्रेनों की अस्त-व्यस्त व्यवस्था से हर कोई तौबा करता नज़र आता है| लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो फ्लाइट से सफ़र की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान लगाता है| एक यात्री आराम से सीट पर बैठा अपनी यात्रा का आनंद ले रहा था कि तभी अचानक उसके ऊपर बिच्छू गिर पड़ा| यह कारनामा है यूनाइटेड एयरलाइंस का|

यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई| सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि फ्लाइट में सांप- बिच्छू जैसे ज़हरीले जीव कैसे पहुंच गए| ऐसे में भला इंसान किस साधन से यात्रा करे जो भय मुक्त हो| कुछ लोग तो यह भी सवाल उठा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इतनी मोटी रकम देने के बाद भी जब सुरक्षित यात्रा का भरोसा नहीं मिल सकता है तो भला एयरलाइंस कंपनियों पर कार्रवाई क्यों न हो?

बता दें कि मैक्सिको में दो सप्ताह वैकेशन का मजा लेने के बाद रिचर्ड और लिंडा बेल ने ह्यूस्टन से कैलगरी के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट ली| उन्होंने सोचा कि उनका एडवेंचर यहीं खत्म हो गया है| लेकिन उनका एक एडवेंचर फिर शुरू हो गया जब ओवरहेड कम्पार्टमेंट से एक बिच्छू रिचर्ड के ऊपर गिर गया|

हालांकि वो पहले इस जहरीले जानवर को पहचान नहीं पाए तो उनके बगल में बैठे यात्री ने बताया कि ये तो बिच्छू है| रिचर्ड के बालों में फंसे इस बिच्छू को उसने हाथ से निकाला और ट्रे में रखा| जब उन्होंने इसे वापस उठाया तो उसने डंक मार दिया| एक यात्री ने पहले इसे जमीन पर पटका फिर उसे टॉयलेट में फेंक दिया|

आपको बता दें कि ये सवाल अभी भी बना हुआ है कि ये बिच्छू आया कहां से| लोग ये कयास लगा रहे हैं कि किसी के सामान के साथ ये जीव फ्लाइट में आ गया होगा| यूनाइटेड एयरलाइंस घटना की जांच कर रही है|

आपको बता दें कि यूनाइटेड एयरलाइंस एक महीने में दूसरी बार अपनी बदइंतजामी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है| पिछले दिनों अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस के हवाई जहाज में एशियाई मूल के यात्री के साथ धक्का-मुक्की की गई थी| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यूनाइटेड एयरलाइंस के स्टॉफ ने एशियाई मूल के एक पैसेंजर को ना सिर्फ उसके सीट से धक्का देकर बाहर कर दिया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की| जबकि उस व्यक्ति के पास वैध टिकट भी था|

एयरलाइंस ने अपने बचाव में कहा कि जरूरत से ज्यादा टिकट बुक हो जाने के चलते जहाज में जगह नहीं बची थी, इसलिए उस यात्री को बाहर निकाला गया|

LIVE TV