ईद की छुट्टी में बड़ा फेरबदल, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आवश्‍यक सूचना

ईदनई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के सर्कुलर में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 13 दिसंबर की थी, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को लगातार 3 छुट्टियां मिल जाएंगी।

अब केंद्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों की ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 12 दिसंबर को होगी।

कर्मचारियों को रविवार और शनिवार का अवकाश मिलता है। 12 दिसंबर का सोमवार है यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।

मुस्लिम धर्म में पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में ईद-ए-मिलाद का त्योहार मनाया जाता है। सरकार ने सर्कुलर में बदलाव कर केंद्रीय कर्मचारियों को लंबी छुट्टी बिताने का मौका दे दिया है।

LIVE TV