इस शख्स ने आर्डर किया सी फूड, जिसमें मिला कुछ ऐसा कि पलक झपकते ही चमक गयी किस्मत…

रेस्तरां में एक शख्स से सी फूड आॅर्ड किया, प्लेट में आए फूड में उसने जो देखा उससे उसकी किस्मत चमक गई।

इंसान की किस्मत कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। न्यूयॉर्क में भी एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एक रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे शख्स की किस्मत उस वक्त खुल गई, जब उसने सी फूड आॅर्डर किया।

इस शख्स ने आर्डर किया सी फूड,

मामला अमरीका के न्यूयॉर्क का है। शहर के एक रेस्तरां में पहुंचे न्यू जर्सी के 66 वर्षीय रिक एंटोश ने सी फूड ऑर्डर किया। जैसे ही रिक ने खाना शुरू किया, प्लेट में उन्हें एक चमकदार चीज दिखी।

रिक को लगा कि वह किसी का दांत है, लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि वह एक बेशकीमती पर्ल था। बताया जा रहा है कि इस पर्ल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए भी ज्यादा की है।

चीन नहीं चाहता दुनिया पर राज करना, राष्ट्रपति ने बताया कारण

रिक कहना है कि यह घटना उनके जीवन की यादगार घटना है। उन्होंने आजतक इतना बेहतरीन खाना नहीं खाया था। बता दें, इस मामले में रेस्तरां मालिक का कहना है कि वह काफी समय से सी फूड बेच रहे हैं, लेकिन पहले कभी ऐसा केस सामने नहीं आया। रिक किस्मत वाले थे, जो उनकी प्लेट में ऐसी बेशकीमती चीज मिली।

LIVE TV