इस भारतीय महिला ने छुई दुनिया की दसवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी, बनाया यह रिकॉर्ड

शुक्रवार को प्रियंका मोहिते दुनिया की दसवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतेह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। बता दें कि प्रियंका दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट मकालू पर 8,485 मीटर की चढ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला होने का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली 26 वर्षीय पर्वतारोही ने मई 2019 में यह उपलब्धि हासिल की थी। नई ऊंचाइयों को पार करना प्रियंका के लिए एक परिचित मैदान रहा है, जो इससे पहले 2013 में माउंट एवरेस्ट और 2018 में माउंट ल्होत्से पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। 21 साल की उम्र में ऐसा करने वाली वह तीसरी सबसे कम उम्र की भारतीय बन गईं हैं।

उनकी नवीनतम उपलब्धि को बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने ट्विटर पर सराहन की है। प्रियंका बायोकॉन की सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सहायक कंपनी सिंजेन इंटरनेशनल की एक कर्मचारी हैं। किरण मजूमदार-शॉ ने लिखा, “हमारी सहकर्मी प्रियंका मोहिते ने 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1.30 बजे माउंट अन्नपूर्णा, (8091 mtrs) दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर फतेह हासिल की। ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला। उस पर बहुत गर्व है।” काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शुक्रवार को 68 महिलाओं ने माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई की। एक ही दिन में पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के लिए यह पर्वतारोहियों की सबसे अधिक संख्या है।

LIVE TV