इस बॉलिवुड एक्टर के घर आया नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर ज़ाहिर की खुशी

मुंबई. हैंडसम बॉलिवुड एक्टर आफताब शिवदसानी के घर एक नन्हा मेहमान आया है। दरअसल आफताब की पत्नी निन दुसांज ने 1 अगस्त 2020 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से आफताब और उनकी पत्नी काफी खुश हैं। बेटी के जन्म की खुशी आफताब ने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के नन्हें पैरों की तस्वीर एक बेहद प्यार भरे कैप्शन के साथ पोस्ट की है। अफताब का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे अफताब के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CDW3qYsJqhW/?utm_source=ig_web_copy_link
LIVE TV