इस दुष्कर्मी की वजह से सीएम को छोड़नी पड़ी थी कुर्सी, 2 दशक बाद यूं हुआ गिरफ्तार

ओडिशा में हुए सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी आज दो दशक बाद पुलिस के हाथो पकड़ा गया है। आरोपी को ओडिसा के एक आईएफएस अधिकारी की पत्नी से सामूहिक बलात्कार के मामले में संलिप्त होने पर धरा गया है। सामूहिक बलात्कार में शामिल मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। बता दें कि यह मामला इतना सुर्खियों में आया था जिसके कारण ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री जे बी पटनायक को 1999 में इस्तीफा देना पड़ा गया था।

इस मामले में भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस सारंगी ने जानकारी देते हुए कहा कि विवेकानंद बिस्वाल उर्फ बिबन को महाराष्ट्र के लोनावला में आम्बी घाटी से पकड़ा गया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन महीने पहले ‘ऑपरेशन साइलेंट वाइपर’ शुरू किया गया था, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।

आपको बता दें कि इस समूहिक दुष्कर्म मामले के बाद राज्य में लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया जिसके चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी का बलिदान देने पड़ा था। फिलहाल पुलिस की यह कार्रवाई किसी बड़ी सफलता से कम नहीं। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV