इंस्टेंट पेमेंट के लिए काफी पॉप्युलर ऐप में शामिल गूगल पे को ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। दरअसल बीते कुछ समय से लगातार आईओएस यूजर्स यानी की आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोगों की काफी शिकायतें आ रही थी।

उनका कहना था कि वह गूगल पे के जरिए ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहे। कई बार पेमेंट एरर की नोटिफिकेशन भी आ जा रही थी। जिसके चलते गूगल ने ऐप स्टोर से गूगल पे को हटा दिया है। हालांकि यह अस्थाई तौर पर किया गया है। जैसे ही तकनीकि से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाता है वैसे ही इसे फिर से ऐपल ऐप स्टोर पर डाल दिया जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर यूजर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
भले ही इसे ऐपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया हो लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह अभी भी प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसी के साथ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गूगल पे के ऐपल ऐप स्टोर से हटने को लेकर 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। समस्या का समाधान होने के सात ही इसे पुनः ऐप स्टोर पर डाला जाएगा।