इस उपाय से आसानी से ऐसे जोड़े अपने टूटे नाखून 

लड़कियो को अकसर अपनी ब्यूटी के लिए कुछ ना कुछ करते हुए देखा जाता है। उसी तरह लड़कियों को अपने नाख़ूनो से भी बहुत प्यार होता हैं।  और दुनिया भर में कई लडकियां हैं जो अपने नाखूनों को बढ़ाना अपने लिए बहुत अच्छा और क्लासी मानती है। ऐसे में नाख़ून बढ़ाने में तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर उनमे से एक भी नाख़ून टूट जाए तो आफत हो जाती है क्योंकि पूरा का पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आप अपनाएंगे ये उपाय तो टूटे नाखूनों को जोड़ना हो जाएगा आसान।

तो आसानी से ऐसे जोड़े अपने टूटे नाखून 

 

1.सबसे पहली चीज, आप अपने नाखनू को बिना और नुकसान पहुंचाए हुए आराम से नेल पॉलिश उतार लें। अब इसके बाद आप अपने टूटे हुए नाखून को ठीक जहां नेल क्रैक हुआ है, वह जगह ढ़ूढ़ लें।

ये भी पढ़े : दिल्ली में होने वाली CBSE Board की परीक्षाएं टली

2. अब इसके बाद आप उस प्रभावित क्षेत्र को पानी से साफ कर लें।

3. अब अपने नाखून को जोड़ने के लिए एक जेल टॉपकोट लगाकर शुरू करें।

4. अब इसके बाद आप अपने हाथों को सिल्‍क रैप करें और अपने टूटे नाखून पर सिल्‍क लपेट कर रखें और नेल ग्लू की मदद से अपने नाखून के ऊपर सिल्‍क रैप को चिपका दें।

5. अब इसके बाद आप अपने नाख़ून में लगे एक्‍सट्रा सिल्‍क रैप को काट लें।

6. अब अपने नाखून को फाईल या बफ करें और इसे शेप दें।

7. अब अपने टूटे नाखून पर जेल टॉपकोट की एक और लेयर लगाएं। इसके बाद आप उसपर नेलपेंट लगा सकती हैं।

LIVE TV