इस अक्षर से शुरू होने वाली नाम की लड़कियां पार्टनर के प्रति होती हैं ईमानदार

आज हम आपको ‘J’ अक्षर से जुड़ी दिलचस्प बातें बताएंगे। जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरु होता है उनकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नाम की लड़कियां काफी भाग्यशाली होती हैं। चलिए जानते है ‘J’ नाम की लड़कियों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।

1. इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां दिल की साफ होती हैं और छल कपट से दूर ही रहती हैं। मगर इसके कारण इन्हें कई बार मुसीबत का सामना भी करना पड़ता है। इनके दिल में जो भी होता है यह उसे साफ-साफ कह देती हैं।

2. पैसा, रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास काफी मात्रा में होता है। इतना ही नहीं, लाइफ को खुशनुमा तरीके से जीने वाली इस नाम की लड़कियां जीवन में काफी तरक्की भी करती है। खुद भाग्यशाली होने के साथ ही यह अपने जीवनसाथी के भाग्य में भी चार-चांद लगा देती है।

3. मन की सुंदरता के साथ साथ ‘J’ नाम की लड़कियां दिखने में भी काफी अट्रैक्टिव होती हैं, जिसके चलते यह हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हंसमुख स्वभाव के कारण ऐसी लड़किया जहां भी जाती है वहां जाकर बहुत जल्द सबसे घुल मिल जाती है।

4. वैसे तो यह लव मेरिज में यकीन रखती हैं लेकिन ऐसा नहीं कि यह अरेंज मैरिज को निभाती नहीं। शादी के बाद यह अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहती है और हर सुख-दुख में उनका साथ देती हैं। साथ ही इनमें संयम भी काफी होता है, जोकि इनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।

5. ऐसी लड़किया जिंदगी के हर पल का मजा लेने की कोशिश करते हैं। जिस तरह ‘जे’ लेटर हुक की तरह मुड़ा होता है उसी तरह इस लेटर के नाम वाली लड़किया सीधे रास्ते काम नहीं बनने पर टेढ़ा रास्ता अपनाने से नहीं हिचकिचाती।

6. अपनों से बेहद ज्यादा प्यार करने वाली इस अक्षर की लड़कियों के साथ बस एक समस्या होती है और वो है इनकी सेहत। इन्हीं कोई ना कोई हैल्थ प्रॉब्म्स रहती हैं। हालांकि यह उनसे जल्दी उभर भी जाती है लेकिन फिर भी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें।

7. इस अल्फाबेट की लड़कियां बहुत मेहनती होती है। यह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल कर ही लेती है। कई बार अगर हालात खिलाफ भी हो जाएं, तो भी ये मेहनत करना नहीं छोड़ती जिस वजह से इन्हें मंजिल हासिल हो ही जाती है।

8. ये लड़कियां भरोसेमंद दोस्त भी साबित होती हैं और छल कपट से कोसों दूर रहती हैं। इनके दोस्तों की संख्या ढेर सारी होती है। इतना ही नहीं, ये दूसरों की मदद करने के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं।

9. चाहे जैसे भी हालात हो ये लड़कियां हर बात पर खुश रहती है और अपने नटखट नेचर से हर स्थिति का सामना कर लेती है। ये हर काम को ठंडे दिमाग से सोच-समझकर ही करती है।

10. वैसे तो हर लड़की सौभाग्यशाली और लक्ष्मी का रूप होती हैं लेकिन समुद्रशास्त्र में ‘J’ नाम की लड़कियों को बेहद भाग्यशाली माना गया है। यह ना सिर्फ जिंदगी भर अपने पति को खुश रखती हैं बल्कि यह घर परिवार का नाम भी रोशन करती हैं।

LIVE TV