इस्लाम के खिलाफ उतरा एक और देश, मुस्लिम महिलाओं को बनाया टारगेट!

इस्लामी नकाबवियना| सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे को ढकने वाला इस्लामी नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने के ऑस्ट्रियाई सरकार के प्रस्तावित कदम के खिलाफ करीब 1,000 लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित प्रतिबंध की निंदा करते हुए मध्य वियना से होते हुए विदेश मंत्रालय की इमारत के पास स्थित चौराहे तक मार्च किया।

इस्लामी नकाब पर ऑस्ट्रिया लगाएगा प्रतिबन्ध!

प्रदर्शन का आयोजन कई ऑस्ट्रियाई मुस्लिम संगठनों ने किया था और इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर महिलाएं थीं।

आयोजनकर्ताओं में से एक ने कहा कि वे इस्लामिक नकाब पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं, क्योंकि वे समाज से मुस्लिमों को अलग करने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सार्वजनिक तौर पर इसलिए अलग-थलग नहीं कर देना चाहिए, क्योंकि वह हिजाब पहनती है।

सोशल डेमोकेट्रिक और ऑस्ट्रियाई पीपल्स पार्टियों के गठबंधन वाली ऑस्ट्रियाई सरकार ने इस सप्ताह एक दस्तावेज जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर पूरे चेहरे का नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने का इरादा जाहिर किया था।

दस्तावेज में यह भी कहा गया था कि जनसेवकों को ड्यूटी के दौरान इस्लामिक हिजाब पहनने से बचना चाहिए और अपने धार्मिक प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ताकि राज्य की धार्मिक तौर पर निष्पक्ष छवि उभरे।

सरकार अगले 18 महीनों के भीतर या वर्तमान विधायी सत्र समाप्त होने से पहले संसद से इन कदमों के लिए मंजूरी हासिल करना चाहती है।

ऑस्ट्रिया में करीब 60,000 मुस्लिम आबादी है।

LIVE TV