इन बातों में मिलती है लड़के-लड़कियों की सोच, करियर को लेकर होते हैं…

डेस्क। इस दुनिया में हर इंसान की अपनी अलग-अलग सोच होती है सबका देखने परखने का नजरिया भी अलग होता है। किसी को सेब पसंद होता है तो किसी को अनार, तभी तो कुछ जगहों पर बात टूटने की नौबत आ जाती है।

बता दे कि, जिदंगी को लेकर लड़के और लड़कियों की सोच भले ही अलग हो लेकिन कई ऐसी बातें हैं, जिनमें इनकी सोच मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी बातें, जिन्हे लेकर लड़के और लड़कियों की सोच एकदम मिलती है।

इन बातों में मिलती है लड़के-लडकियों की सोच

दोस्तों के साथ मस्ती करना
लड़के हो या लड़कियां, दोस्तों के साथ पार्टी और मस्ती करना तो हर किसी को पसंद होता है। दोनों ही अलग-अलग तरीके से दोस्तों के साथ एज्वॉय करना पसंद करते हैं।

दीदी-भैय्या सुनना नहीं पसंद

जहां लड़को को अंकल, भैय्या सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। वहीं लड़कियों को भी आंटी और दीदी शब्द से चिढ़ होती है।

पाना चाहते हैं सच्चा प्यार
प्यार को देखने का नजरिया भले ही अलग हो लेकिन दोनों ही सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। इस मामले में दोनों की सोच एक जैसी होती है।

होते हैं इमोशनल
लड़के भले ही अपनी भावनओं को छिपाने की कोशिश करें लेकिन वह भी लड़कियों की तरह इमोशनल होते हैं। यह बात अलग है कि वह अपनी फीलिंग्स को किसी के साथ शेयर नहीं करते।

करियर को लेकर ढ़ेर सारे ख्वाब

जिस तरह लड़कों के लिए अपना करियर मायने रखता है। उसी तरह लड़कियां भी अपने मुकाम तक पहुंचना चाहती है। करियर को लेकर दोनों की ही आंखों में ढ़ेर सारे ख्वाब होती हैं जिसे वो पूरा करना चाहते हैं।

गॉसिप में लड़के भी नहीं है पीछे
भले ही आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन गॉसिप के मामले में लड़के भी पीछे नहीं है। जी हां, लड़कियों की तरह लड़को को भी गॉसिप करने में बहुत मजा आता है. वो बात अलग है कि वह इस बात को कबूल नहीं करते।

धावक गोपी ने लांच किया मुंबई मैराथन ‘रेस डे टी’

गलती मानने में हिचकिचाहट
कुछ लड़के और लड़कियां गलत होने पर भी खुद को गलत नहीं मानते। यह आदत भी दोनों में होती है।

LIVE TV