
सिंगापुर। दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर वॉटरफॉल बुधवार से आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खोल दिया गया। चांगी एयरपोर्ट के एक हिस्सा पिछले करीब 4 साल से नवीनीकरण किया जा रहा था।
इसको नया रूप देने में करीब 8 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह छत के नीचे बने झरनों में सबसे ऊंचा है। इसकी ऊंचाई करीब 130 फीट है। इसे बनाने में 9 हजार से ज्यादा कांच के पैनल भी लगे हैं। सभी पैनल डिजाइन में एक दूसरे से अलग हैं।
दुनिया का 7वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
एयरपोर्ट पर चार मंजिला गार्डन बनाया गया है। एयरपोर्ट में कई तरह के पौधे भी लगाए गए हैं। चांगी एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा कि यात्री सबसे बड़े इंडोर झरने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दिल की बीमारी को टालता है सेब, कैंसर को रोकती है ब्रोकली
इसे चर्चित आर्किटेक्ट मोशे सफ्दी ने डिजाइन किया है। यह दुनिया का सातवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। 2018 में यहां के चार टर्मिनलों से 6 करोड़ 56 लाख यात्री गुजरे।
स्काइटैक्स रैंकिंग में यह टॉप पर
चांगी एयरपोर्ट 1 लाख 35 हजार 700 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। स्काइटैक्स रैंकिंग में यह टॉप पर है। इसमें 280 रिटेल शॉप बनाई गई हैं। इसमें दो थिएटर व शॉपिंग स्पॉट भी हैं। इसे बनाने में 9,000 से अधिक कांच के पैनल लगे हैं, जिसके कोई भी टुकड़े एक जैसे नहीं हैं।
जानें वर्कप्लेस पर डायबिटीज को नियंत्रित रखने के उपाय
इस कॉम्पलेक्स में 10 मंजिल हैं। इनमें से 5 मंजिलें जमीन के ऊपर और 5 जमीन के नीचे हैं। कैंपस में ही 150 सीटों वाला चांगी लाउंज बनाया गया है। इसके साथ ही 130 कैबिन वाला होटल भी है। एयरपोर्ट की छत पर स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।