इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में साइना, बाहर हुए श्रीकांत

जकार्ता। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।दुनिया की नौवें क्रम की साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवांग को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला मात्र 33 मिनट चला।

2012 लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना के सामने चोचुवांग टिक नहीं पाई और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इसी के साथ साइना ने इस थाई शटलर के खिलाफ अपना जीत-हार का रिकॉर्ड 4-0 कर लिया। अब उनका सामना चीन की ही बिंगजियाओ और चेन शियाओशिन की विजेता से होगा।

ISRO को अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई

पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत का सफर जोनाथन क्रिस्टी के हाथों हार के साथ समाप्त हो गया। क्रिस्टी ने यह मुकाबला 21-18, 21-19 से जीता। श्रीकांत ने दोनों गेमों में संघर्ष किया लेकिन वे क्रिस्टी की चुनौती से पार नहीं पा सके।

LIVE TV