इंटरनेट पर छाया MS Dhoni का नया लुक, यहाँ देखें तस्वीरें

क्रिकेट के मैदान से दूर हो चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब उनका नया लुक सामने आया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी नए लुक की तस्वीरें काफी तेज़ी से वायरल हो रह हैं।

हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें पोस्ट की. जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के नए हेयरस्टाइल को दिखाया गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक को लेकर हमेशा से चर्चाओंका केंद्र रहे हैं। लम्बे बालों के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुवात करने वाले माही ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद सिर मुंडवा लिया था। अब जब महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर कर चुके हैं, तो भी उनके नए-नए लुक्स के साथ वो नज़र आ रहे हैं। बता दें कि जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे। यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप के साथ जुड़ेंगे।

बता दें कि आलिम हकीम की गिनती देश के जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट के रूप में होती है। बॉलीवुड के बड़े सितारे हो या फिर टीम इंडिया के स्टार्स प्लेयर्स अक्सर आलिम हकीम के पास जाकर खुद को नया लुक देते हुए नज़र आए हैं।

LIVE TV