बहन के रिसेप्शन में इस लुक में नजर आईं आलिया भट्ट, देखते ही रह गए लोग

फिल्म डायरेक्टर मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट शादी के बंधन में बंध गई हैं। साक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड मजाहिर के साथ शादी रचाई। शादी के बाद रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट

रिसेप्शन की तस्वीरों में सबसे ज्यादा आलिया के लुक की चर्चा हो रही है।
बहन की सगाई में आलिया ने व्हाइट कलर का चिकनकारी लहंगा पहना है। इसके साथ ही उनकी स्ट्रेपड चोली बेहद शानदार लग रही है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपिस्टिक लगा रखी थी।

जिला सहकारी बैंक भर्ती पर फिर उठने लगे हैं सवाल, संविदा पर हुई थी बात
अपने इस लुक से आलिया हमेशा की तरह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। हेयरस्टाइल में आलिया ने बन बनाया हुआ है। ज्वैलरी में आलिया ने सिर्फ स्टेटमेंट इयरिंग्स कैरी कर रखे थे जो उनके लुक पर काफी फब रहे थे।
आलिया के इस लुक में उनके ड्रेस से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल सब परफेक्ट था। इस लहंगे में वह इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि हर किसी की निगाहें उन पर टिकी थी।
वहीं आलिया पिछले काफी समय से रणबीर संग लिंकअप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों एक साथ पार्टी करते स्पॉट होते रहते हैं। आलिया और रणबीर ने न्यूयॉर्क में न्यू ईयर भी साथ में सेलिब्रेट किया था। फैंस को साक्षी के रिसेप्शन से दोनों के तस्वीर का इंतजार था, लेकिन रणबीर वहां नहीं पहुंचे।

LIVE TV