आर्थिक संकट से दम जूझ रहे पाकिस्तान ने कुछ इस अंदाज में मानाया ईद का त्योहार

दुनियाभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम देश पाकिस्तान में भी इस दिन को सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। हालांकि ये देश अभी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री इमरान खान इसपर बात करने से नहीं रुके और लोगों को एक संकल्प लेने को कह दिया।

इमरान खान ने ट्विटर पर पाकिस्तानियों को ईद के त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा, “चलिए हम सभी अपने समाज के गरीब तबके पर कम से कम बोझ डालते हुए अपने आर्थिक संकट को दूर करने के लिए एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़े होने का संकल्प लें।”
यहां ईद पर खुले स्थानों में लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, मस्जिदों में लोग नमाज पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भी नमाज पढ़ते हुए तस्वीर आई। उन्होंने इस्लामाबाद में नमाज पढ़ी।

पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद के अन्य सदस्यों और कई देशों के राजनयिकों के साथ इस्लामाबाद की फैजल मस्जिद में नमाज पढ़ी। कराची में दिन की शुरुआत 21 तोपों की सलामी से हुई। गुलशन-ए-जिन्ना (पुराना पोलो ग्राउंड) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रांतीय गवर्नर ने सिंध, विशेष रूप से कराची में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने लाहौर में ईद की नमाज पढ़ी। पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवार ने लाहौर की बादशाह मस्जिद में नमाज पढ़ी। वहीं क्वेटा में ईदगाह तोढी रोड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां बलूचिस्तान के गवर्नर अमानुल्ला खां और मुख्यमंत्री जमा कमाल ने गर्वनर के आवास पर नमाज पढ़ी।

अखिर क्यों भारत के प्रीमियर में भड़के सलमान खान, बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल

हालांकि खैबर पख्तूनख्वा में ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया गया। यहां के गवर्नर ने ऐलान किया था कि यहां मंगलवार को ही रमजान के बाद का पहला दिन माना जाएगा।

LIVE TV