आपका बच्चा नहीं पीता दूध तो बनाइए ये ख़ास सेहत वाल ड्रिंक, दौड़ कर आएगा पीने

दूधबच्‍चों के लिए दूध बहुत जरूरी होता है। उम्र बढ़ने पर बड़ों को भी डॉक्‍टर यही सजेस्‍ट करते हैं कि दूध जरूर पिएं। बच्‍चे दूध पीने में बहुत नाटक करते हैं। उन्‍हें दूध पिलाने के लिए दूध का ग्‍लास हाथ में लेकर पीछे पीछे घूमना पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए बहुत अच्‍छा उपाय लाए है जिससे अब आपको उनके पीछे नहीं घूमना पड़ेगा वह खुद आपके पीछे आएंगे और दूध मागेंगे।

आज हम आपको मिल्क-चॉकलेट वनीला शेक बनाना सिखाएंगे। चॉकलेट और दूध का कॉम्‍बिनेशन टेस्‍ट को अच्‍छा बनाता है। इतना ही नहीं दोनों का साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। यह दोनों चीजें तनाव दूर रखने के लिए बहुत कारगर सिद्ध होती हैं। चॉकलेट से सोचने की क्षमता बढ़ती है और दिल की बीमारियों का खतरा दूर होता है। दूध में प्रोटीन और कैल्‍शियम अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानें मिल्क-चॉकलेट वनीला शेक बनाने की विधि।

सामग्री

  • मिल्क चॉकलेट बार- 150 ग्राम
  • दूध- 210 मि.ली.
  • वनिला सिरप- 75 मि.ली.
  • मिल्क चॉकलेट्स- तीन चौकोर टुकड़े
  • बर्फ- तीन मार्टिनी ग्लास

मिल्‍क-चॉकलेट वनीला शेक बनाने की विधि-

  • गैस की मध्‍यम आंच पर नॉनस्टिक बर्तन चढ़ाकर, उसमें दूध गर्म करें।
  • आधे चॅाकलेट बार को चौकोर टुकड़ों में तोड़ लें।
  • दूध में चॉकलेट के टुकड़ों को धीरे धीरे मिलाते जाएं, जब तक दोनो अपस में मिक्‍स न हो जाए।
  • चॉकलेट के पूरी तरह घुल जाने तक मिलाते रहें।
  • एक घंटे तक सामान्‍य तापमान में रखने के बाद इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब इसमें चीनी और वनीला सिरप डालकर अच्‍छे से मिक्‍स करें।
  • तैयार है मिल्‍क चॉकलेट वनीला शेक। चाहें तो ऐसे ही इसके मजे लें।
  • आप चाहें तो इसे चिल्‍ल्ड भी सर्व कर सकती हैं। आइस क्‍यूब्‍स डालकर आप चिल्‍ल्ड मिल्क -चॉकलेट वनीला शेक को एंजॉय कर सकते हैं। बच्‍चे इसे पीने के बाद आपके फैन हो जाएंगे।
LIVE TV