आज होगा चैन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। महीने भर से चल रही इंडियन प्रीमियर लीग का आज अंत हो जाएगा। देश में लोकसभा चुनाव और आईपीएल दोनो की शुरुआत एक साथ हुई थी, दोनो ही के लिए देशवासियों का उत्साह देखने लायक था हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजों का अभी इंतज़ार करना होगा लेकिन आईपीएल की बाज़ी कौन जीतेगा इसका परिणाम आज शाम तक मिल जाएगा। फाइनल में पहुंची दोनों टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनो ही ऐसी मज़बूत टीमें हैं जिनके बारे में भविष्यवाणी करना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है।

चेन्नै ने 8वीं बार तो मुंबई ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। दोनों ने इस दौरान तीन-तीन बार जीत हासिल की। अब देखना यह होगा कि चौथी बार खिताब पर कब्जा किसका होता है। इस बार के प्रदर्शन को अगर आधार बनाएं, तो कुछ भी भविष्यवाणी करना गलत साबित हो सकता है। हालांकि अगर इस सीजन दोनों टीमों की आपसी भिड़ंत को देखें तो फिर मुंबई बाजी मारती दिख रही है। दोनों के बीच हुई तीन भिड़ंत में हर बार बाजी मुंबई ने ही मारी है।

चेन्नई की सफलता का अध्ययन करें तो इसके कुछ खास फैक्टर पता चलते हैं। जैसे कि- टीम का मजबूत मैनेजमेंट, बेहतरीन खिलाड़ी, एक समझी और सुलझी हुई प्रोसेस, सभी खिलाड़ियों के बीच अच्छे तरीके से बंटी हुई जिम्मेदारियां। एक और अहम बात ये कि टीम के कप्तान, कोच और यहां तक कि सपोर्ट स्टाफ भी एक ही रहा है। मतलब कि इसमें बदलाव नहीं किया गया।

अब उनके सामने मुंबई की मजबूत टीम है। मुंबई ने पिछले 3 मौकों पर लगातार चेन्नई को हराया है। रोहित शर्मा की टीम ज्यादा मजबूत है, उनका आत्मविश्वास ऊंचा है और दावेदार भी हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम को एक या दो ओ‌वर भी हल्के में लेना उन्हें भारी पड़ सकता है। इसका अंदाजा मुंबई को होगा।

मैच जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए इनाम में मिलेंगे। हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पिछले साल चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर विनर प्राइज मनी अपने नाम की थी।

इस बॉलीवुड एक्टर ने की पीएम की जमकर तारीफ़,ज्वॉइन की भाजपा

विजेता-उपविजेता के बाद सबसे ज्यादा रुपए ग्राउंड्स से संबंधित दो अवॉर्ड्स में दिए जाएंगे। जिस ग्राउंड पर सात लीग या उससे ज्यादा मैच हुए हैं, उसे 50 लाख रुपए और इससे कम मैच कराने वाले ग्राउंड को 25 लाख रुपए मिलेंगे।

LIVE TV