आज से 3000 साल पहले भी होता था प्रेगनेंसी टेस्ट, अपनाया जाता था ये खौफनाक तरीका…

महिलाओं का अगर प्रेग्नेंसी टेस्ट करना हो तो इसके लिए आजकल बाजारों में कई तरह के उपकरण मौजूद हैं, जिससे झट से पता चल जाता है कि महिला गर्भवती है या नहीं।

लेकिन जरा सोचिए कि प्राचीन समय में इसका पता कैसे लगाया जाता होगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज से 3500 साल पहले भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किए जाते थे।

3500 साल पहले भी होता था प्रेग्नेंसी टेस्ट, ऐसे पता किया जाता था महिला गर्भवती है या नहीं

साथ ही उस समय लोगों के पास इसका भी पता लगाने का तरीका मौजूद था कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा बेटी है या बेटा।

न्यू किंगडम एरा के पैपीरस यानी लिखित दस्तावेज में इस बात का जिक्र है कि मिस्र में कई सौ साल पहले भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किए जाते थे।

इस लिखित दस्तावेज में आंखों के रोग संबंधी इलाज के बारे में भी बताया गया है।

इस कांस्टेबल का कारनामा देखकर काँप उठे डॉक्टर, पेट से निकले 40 चाक़ू…

पैपीरस के मुताबिक, 1500 से 1300 ईसा पू. के बीच महिलाओं को प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए अपना यूरिन (पेशाब) गेहूं और जौ के एक बैग में डालना होता था।

कुछ दिनों बाद फिर उस बैग को देखा जाता था।

अगर गेहूं और जौ का बीज उगने लगता तो इसका मतलब होता कि महिला गर्भवती हैं और अगर कुछ भी नहीं उगता तो इसका मतलब महिला गर्भवती नहीं है।

LIVE TV