आज मनाया जा रहा है ‘पृथ्वी दिवस’, जानिए इसके पीछे का इतिहास और कारण

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर साल जलवायु संकट और पर्यावरणीय समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए दिन मनाया जाता है। पहली बार पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था। इस साल की थीम ” Restore Our Earth” है, जिसका अर्थ है, हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि हम इस पर रहते हैं। इसके अलावा, एक स्वस्थ ग्रह सिर्फ एक विकल्प नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता है।

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण और समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है। सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोड़ने के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी थी। हालांकि, पर्यावरण सक्रियता के संदर्भ में जारी इस वार्षिक घटना के निर्माण के लिए जाने-माने फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता एड्डी अलबर्ट ने प्राथमिक और महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसे उन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान प्रबल समर्थन दिया। ऐसा माना जाता है कि विशेष रूप से 1970 के बाद पृथ्वी दिवस को अलबर्ट के जन्मदिन, 22 अप्रैल, को मनाया जाने लगा।

LIVE TV