आज जानिए देश के सबसे रहस्यमय स्थान के बारे में, जान कर दंग रह जाएंगे आप

अगरतला भारत के पर्व में स्थित खूबसूरत शहरों में शुमार है। यह पूर्व का खूबसूरत राज्य त्रिपुरा की राजधानी है। यह पूर्व का दूसरा सबसे बड़ा शहर है पहला स्थान गुवाहाटी के पास है। यह शहर भारत के सबसे तेजी से विकसित शहरों में शुमार है। इस शहर का नाम शब्दों से मिलाकर बना है। पहला ‘अगर’ और दूसरा ‘तला’। इन दोनों ही शब्दों के अलग-अलग मायने हैं। अगर का मतलब है एक खास प्रकार की लकड़ी और तला का मतलब है नीचे। यहां पर काफी संख्या में अगर के पेड़ पाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल धूप और इत्र बनाने के लिए किया जाता है।

शिलांग, मेघालय

अगरतला के अलावा आप यहा से नजदीक शिलांग का प्लान बना सकते हैं। शिलांग मेघालय की राजधानी है। इसके अलावा यह एक बहुत ही खूबसूरत और हिल स्टेशन है। यहां पर पूरे साल पर्यटकों का आना – जाना लगा ही रहता है। विश्वभर से पर्यटक यहां पर कई उद्देश्य को प्राप्ति के लिए आते हैं। समुद्रतल से यह स्थान बस 4,908 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां का पहाड़ी परिवेश, नदी, घाटी और मनमोहक वातावरण सैलानियों को काफी प्रभावित करता है। आप यहां कई शानदार स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

उदयपुर, त्रिपुरा

आप अगरतला से 55 किमी की दूरी पर राज्य के उदयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। गोमती नदी के किनारे स्थित यह स्थल पर्यटन कि लिहाज से काफी ज्यादा खास माना जाता है। त्रिपुरा का उदयपुर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से एक समृद्ध स्थल है। आप यहां हिन्दू मंदिरों की एक बड़ी श्रृंखलों को देख सकते हैं। यहां ज्यादातर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस शहर का सबसे मुख्य आकर्षण त्रिपुर सुंदरी मंदिर है, जहां रोजाना भक्तों का बड़ा जमावड़ा लगता है। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

उनाकोटि

त्रिपुरा में स्थित उनाकोटि पूर्व का सबसे रहस्यमय स्थान है। यहां पर बड़ा संख्या में लोग यहां के रहस्य को जानने के लिए आते हैं। यह स्थान घंने जंगलो के मध्य प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। यहां के पौराणिक और इतिहास के बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। यहां की चट्टानों में कई तरह की मूर्तिया पाई जाती हैं। यहां पर कुछ मूर्तिया ऐसी है जो चट्टानों का काट कर बनाई गई है और कुछ ऐसी हैं जो चट्टानों पर ही बनाई गई हैं। आपको यहां पर भगवान शिव की 30 फीट ऊंची प्रतिमा भी देखने को मिलेगी। इस प्रतिमा को उनाकोटेश्वर के नाम से जाना जाता है।

LIVE TV