आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिषअंक ज्योतिष (संख्या शास्त्र) में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल की विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। इन में से प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक कोई एक अंक निर्धारित किया गया है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है। ये नौ ग्रह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। बता दें अंको का असर हमारे जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से सामने आता है। जिसके कारणवश ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ज्योतिष को बेहद सटीक बताया गया है। साथ ही अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

24 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यफल-

जिन लोगों की जन्म तारीख 24 है उनके लिए अपने परिवार और शुभचिंतकों की कोई भी बात किसी आदेश के समान ही होती है। प्रेम में इन लोगों का स्वभाव काफी समर्पित रहता है। अपने साथी की किसी भी इच्छा को पूरी करने के लिए ये लोग सदैव तत्पर रहते हैं।

ये लोग अपने इरादों के पक्के होते हैं और जो काम एक बार सोच लेते हैं, उसे पूरा करके ही चैन की सांस लेते हैं। इन लोगों की सुंदर वस्तुएं बहुत जल्दी आकर्षित कर लेती हैं। माता-पिता की ओर भी इनका झुकाव काफी अधिक रहता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति काफी ग्लेमरस और हाई लाइफ स्टाइल के साथ जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों से कोई भी बहुत ही जल्द आकर्षित हो जाता है।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें–

  • इनके लिए मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। इस दिन शुरू किए कार्यों में इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है।
  • किसी भी माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारिख के दिन शुभ होते हैं।
  • इन लोगों के लिए बैंगनी और काला रंग अशुभ है। इन्हें लाल या गुलाबी शेड्स के कपड़े पहनने चाहिए।
  • इन लोगों की मित्रता 3, 6, 9 अंक वालों से अच्छी रहती है।
  • ये लोग अंक 5 के लोगों से आगे बढऩे का बहुत प्रयास करते हैं परंतु पीछे रह जाते हैं।
LIVE TV