आज का सुविचार: हर शख्स को पता होने चाहिए चाणक्य के यह अनमोल विचार, रोज आएंगे आपके काम!
चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान बताया है। तरक्की, धनवान, नौकरी और वैवाहिक जीवन से संबंधित कई बातों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो हर व्यक्ति का जानना जरूरी होता है। आप भी जान लीजिए-जहां नौकरी का साधन हो- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को ऐसी जगह रहने का फैसला नहीं रहना चाहिए, जहां रोजगार का साधन न हो। इसके पीछे का कारण यह है कि जहां रोजगार के साथ नहीं होते हैं, वहां व्यक्ति का रहना मुश्किल होता है।

लोगों को जहां भय न हो- बुद्धिमान व्यक्ति को ऐसी जगह पर रहने का फैसला नहीं करना चाहिए, जहां किसी भी बात से लोग डरते न हो। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति के अंदर बुरे काम करके उसके परिणाम भुगतने का डर होना जरूरी है।
किसी बात की लज्जा न हो- चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति में लज्जा का होना जरूरी है। निर्लज व्यक्ति किसी का सम्मान नहीं कर सकता है, इसलिए व्यक्ति को ऐसी जगह पर रहने का फैसला लेना चाहिए जहां लोगों के अंदर लज्जा हो।
बुद्धिमान न हों- चाणक्य का मानना है कि ऐसे लोगों के बीच कभी नहीं रहना चाहिए जो बुद्धिमान न हो। नीति शास्त्र के अनुसार, जीवन मूर्ख लोगों के बीच बिताना कठिन होता है। इसलिए व्यक्ति को ऐसी जगह पर ही रहना चाहिए जहां बुद्धिमान लोग रहते हों।
दान-धर्म करने वाले लोगों के बीच रहना- चाणक्य कहते हैं कि जीवन में दान-धर्म करना जरूरी है। इसलिए व्यक्ति को ऐसे लोगों के बीच रहना चाहिए जिनमें दान की प्रवृत्ति हो।