आज का सुविचार : हर इंसान में होने चाहिए यह दो गुण, क्या आप में भी हैं यह खूबियां?

आचार्य चाणक्य ने अपने बुद्धि कौशल के प्रयोग और गहन अध्ययन से जीवन में सफलता पाने की कई नीतियां बनाई हैं। आचार्य चाणक्य द्वारा बनाई गई इन नीतियों का संग्रह नीति शास्त्र में मिलता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में इस बात का भी ज़िक्र किया है कि इंसान में ऐसे कौन से दो गुण होने चाहिए, जो दुश्मनों को भी मित्र बना देता है। यह दो गुण हैं विनम्रता और सच बोलना। उन्होंने कहा है कि व्यक्ति को हमेशा विनम्र होना चाहिए।

विनम्रता से व्यक्ति लोगों के दिलों में राज करता है। अगर आप विनम्र स्वभाव के हैं तो अक्सर आपके शत्रु और विरोधी भी आपकी विनम्रता के आगे झुक जाते हैं। विनम्र व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने से इंसान की प्रतिभा का नुकसान होता है। जो व्यक्ति झूठ बोलता है उसे समाज में कभी भी मान-सम्मान नहीं मिलता है। और ऐसे व्यक्ति पर कोई भी भरोसा नहीं करता है।

LIVE TV