आज का सुविचार: हमेशा रखें इन बातों का ख्याल, फायदे में रहेंगे आप

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य द्वारा बनाई गई उन सभी नीतियों का संग्रह चाणक्य नीति शास्त्र में है। आज हम उन्हीं नीतियों में से कुछ नीतियां आपको बताने जा रहे हैं जिससे आपके विचारों में बदलाव होने के साथ ही आपके दैनिक जीवन में भी सुधार हो जाएगा।

♦ शक्तिशाली लोगों के लिए कौनसा कार्य कठिन है।

♦ व्यापारिओं के लिए कौनसा जगह दूर है।

♦ विद्वानों के लिए कोई देश विदेश नहीं है।

♦ मधुभाषियों का कोई शत्रु नहीं।

LIVE TV