आज का सुविचार: समाज में बनाना चाहते हैं कीर्तमान तो इन 4 चीजों की करें रक्षा

आचार्य चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए जाना जाता है वह दूसरों से अलग सोंच रखने वाले व बहुत गुणवान और विद्वान थे। अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने अपने ज्ञान की सहायता से लोगों की सेवा की। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं।

♦ यदि आपको धर्म की रक्षा करनी है तो उसके लिए आप धन का इस्तेमाल करें।

♦ ज्ञान की रक्षा करने के लिए जरुरी है कि आप उसे समय-समय पर आजमाते रहें।

♦ राजा से अपनी रक्षा चाहते हैं तो भलाई इसी में है कि आप उसकी सभी बातों को माने।

♦ घर की रक्षा सिर्फ एक सभ्य गृहिणी ही कर सकती है।

LIVE TV