आज का सुविचार : चाणक्य नीति : संकट के समय में इन बातों का रखें ख़ास ख्याल

आचार्य चाणक्य बहुत बुद्धिमान और सर्वगुण संपन्न थे। आचार्य चाणक्य ने अपने बुद्धि कौशल और कठोर अध्ययन से जीवन में सफलता पाने की कई नीतियां बनाईं। अगर इन नीतियों को हम अपने जीवन में उतार लेते हैं तो हमें सफलता ज़रूर मिलती है और हम खुश महसूस करते हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि इंसान को संकट के समय में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को संकट की घड़ी में हमेशा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में इंसान की ज़रा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें : सेहत और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

इसलिए ऐसे समय में सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है। आचार्य ने यह भी कहा है कि इंसान को मुश्किल की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है।

LIVE TV