आज का सुविचार : चाणक्य नीति : किसी भी कार्य को करने से पहले न करें यह काम

हमें अपने जीवन में हमेशा सही दिशा का चुनाव करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने के लिए हमें सकारात्मक बातों का अनुसरण करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपने बुद्धि कौशल से जीवन में सफलता पाने की कई नीतियां बनाई हैं। उन नीतियों को अगर हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सफल होगा इसके साथ ही हमें कामयाबी हासिल होगी।


आचार्य चाणाक्य के मुताबिक हमें कोई भी कार्य करने से पहले उस कार्य की नीति को किसी के भी साथ साझा नहीं करना चाहिए। इसे किसी गहरे राज की तरह छिपाकर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Whatsapp पर हो गए हो ब्लॉक तो न हो परेशान,ऐसे करें उसे मैसेज


आचार्य चाणक्य का ऐसा कहने का तात्पर्य यह है कि यदि किसी दुश्मन या विश्वासघाती को आपके द्वारा बनाई गई कार्य नीतियों का पता चला तो यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें संसाधनों का पूरा उपयोग करना चाहिए और इसे अपना उद्देश्य बनाना चाहिए।

LIVE TV