आज का सुविचार: चाणक्य नीति: व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। इसके लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि कभी भय से नही भागना चाहिए। क्योकि इससे आपको कभी भी किसी काम में सफलता नहीं मिलेगी।

चाणक्य नीति के अनुसार हैं कि अगर कोई अपमान करें तो उस समय शांत रहना चाहिए। उसे उसकी भाषा में जवाब देने की बजाय उसकी तरफ देखकर थोड़ा मुस्करा दें इससे सामने वाला खुद को ही अपमानित महसूस करने लगेगा।


चाणक्य ने नीति के अनुसार अच्छा और समझदार इंसान कभी दूसरों का अपमान नहीं करता। जिन लोगों को दूसरो का अपमान करना अच्छा लगता है । ऐसे लोग कभी जीवन में सफल नहीं हो पाते।


ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को अपने कर्मों के कारण ही सुख और दुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हमें ऐसे काम करने चाहिए कि भविष्य में हमारे लिए किसी दुख का कारण न बनें
अगर आप इस दुख से बचना चाहते हैं तो खुद को ज्ञानी बनने से कभी न रोकें ।

LIVE TV