आज का राशिफल(22 जनवरी 2021) : जानिए कैसा रहने वाला आपका आज का दिन, जरुर रखें इन बातों का ख्याल

मेष राशि – आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद करने से परहेज करें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

वृषभ राशि – आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को सावधानी की जरूरत है। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन राशि – दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिए। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगी।

कर्क राशि – आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।

सिंह राशि मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा।

कन्या राशि – दिन की शुरुआत प्रातःकाल से आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगी। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएँगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा।

तुला राशि – परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्? हाथ में लेंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि आज आप में थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएँ सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी।

धनु राशि – आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

मकर राशि विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है।

कुंभ राशि – परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। काम में ही धन खर्च होगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मीन राशि कल्पना के लोक में विचारणा करना पसंद करेंगे। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता विशेष मात्रा में रहेगी। शेयर- सट्टा में लाभ होगा।

LIVE TV