आज का राशिफल(21-मार्च-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि – आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि – किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगीं, इससे उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक होगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लीजिएगा।

कर्क राशि – प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। निषेधात्मक तथा अनैतिक कार्यो से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंह राशि – वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पडिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

कन्या राशि – आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

तुला राशि – आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानो की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएँ आएँगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालिएगा।

वृश्चिक राशि – आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावनाएँ हैं।

धनु राशि – निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएँगे, अतः आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढे़गा।

मकर राशि – आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेट होगी। मानसिक रुप से शांति रहेगी।

कुंभ राशि – मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूँजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। क्रोध पर संयम रखें।

मीन राशि – आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास- पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

LIVE TV