आज का राशिफल(21-जून-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष – आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रुप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ – आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

मिथुन – आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

कर्क – ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह – आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएँगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या – परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरें। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला – आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक –  स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। स्नहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभवतः सावधानी बरतिएगा, नहीं तो टाल दीजिएगा। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।

मकर –  परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।

कुंभ – प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे।

मीन –  आज अनैतिक कार्यों में न उलझें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।

LIVE TV