आज का राशिफल(19-मार्च-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि- घर में सुख-शांति का वातावरण आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। कार्यालय में आपके कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। इसी के साथ माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलने की भी संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय भी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि – दिन फलदायी होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आज परहेज करें। आर्थिक आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है और आपका परिश्रम फलदायी रहेगा। लेकिन शेर-सट्टे और प्रवास से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि – आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति और मन में प्रफुल्लितता का आभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से वातावरण कलुषित रहेगा। धनहानि का योग है। इसी के साथ स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखना होगा। जमीन जायजात और वाहन के कागजात बनवाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि – नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए शुभ समय है। नौकरी, व्यापार और दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह राशि – किसी से भी अधिक विवाद करने से परहेज करें। धार्मिक कार्यों में खर्च के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण बिगड़ा रह सकता है। मन में असंतोष और निराशा रहेगी। निर्णयशक्ति का आभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि – दिन शुभ फलदायी रहेगा। उत्साह और स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनलाभ होगा लेकिन खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्य और यात्रा का योग है।

तुला राशि –  स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे। बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा। स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी। दुर्घटना से बचने की सलाह है।

वृश्चिक राशि – परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा। विद्यार्थियों को निश्चितरूप से सफलता मिलेगी।

धनु राशि – लघ्न और संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर राशि – नए कार्य की शुरुआत करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से भी स्वस्थता अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि – मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग की तरफ से तथा नौकरी- धंधा में बहुविध लाभ की प्राप्ति होगी।

मीन राशि –  आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

LIVE TV