आज का राशिफल(08-मई-2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से आपका मन आर्द्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद करने से परहेज करें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदुःख होगा। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में निष्फलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

वृषभ राशि – आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को सावधानी की जरूरत है। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन राशि – दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिए। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याहन के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगी।

कर्क राशि – आज आपके धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आपकी समस्या से परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर रखें।

सिंह राशि – मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करे। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन स्वस्थता प्राप्त करता हुआ अनुभूत होगा।

कन्या राशि – दिन की शुरुआत प्रातःकाल से आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगी। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएँगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा।

तुला राशि – शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। व्यवसाय और व्यापार में उत्साहपूर्वक कार्य से पदोन्नति होने की संभावना है। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन के लिए निवेश के लिए समय उचित है।

वृश्चिक राशि – आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद घर, कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा।

धनु राशि – क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के प्रश्नों के विषय में चिंता सताएगी। महत्वपूर्ण कार्यो में निर्णय न लीजिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा।

मकर राशि – आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सन्मान भी मिलेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। अधिक खर्च हो जाएगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। परिवारजनो और सहकर्मचारियों के साथ मनदुख के प्रसंग बनेंगे।

कुंभ राशि – कार्य-सफलता और यश-कीर्ति हासिल होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे। जिसमे मित्रों, स्वजनों का भी आप समावेश करेंगे।

मीन राशि – आज आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

LIVE TV