आज का राशिफल(08-जनवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि – आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। आज लक्ष्मीजी की विशेष कृपा आप पर रहने वाली है। इसी के साथ कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वहीं वाहन सुख मिलने का भी आसार है। आप अपने प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा।

वृषभ राशि – शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्यों का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति इस दौरान स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। इसी के साथ ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलने का आसार है। वहीं कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि – नए कार्यों के शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज के दिन जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है। स्त्री मित्रों के धन का खर्च होगा। आज के दिन शारीरिक और मानसिक आस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी रहेगी।

कर्क राशि – आज आनंद और स्फूर्ति में आभाव देखने को मिलेगा। मन में खिन्नता रहेगी। इसी के साथ छाती में दर्द या अन्य कारणों से तकलीफ हो सकती है। अनिद्रा आपको सताएगी। इसी के साथ ख्याल रखें कि सार्वजनिक तौर पर स्वाभिमान भंग न हो। धन खर्च होने की संभावना है और जलाशय के पास जाने से बचें।

सिंह राशि – आज आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ आप घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग बन रहा है।

कन्या राशि – परिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएँगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज आमोद-प्रमोद और मनोरंजन पर खर्च रहेगा। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफें आपको परेशान करेंगी। आज आपको खास ख्याल रखना होगा क्योंकि असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े-झंझट का कारण बन सकता है।

धनु राशि – दिन लाभदायक होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद आप ले सकेंगे. मित्रों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। उत्तम भोजन प्राप्ति के आसार हैं।

मकर राशि – वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन नहीं है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नती के योग की संभावना है। पिता से लाभ के आसार हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि – तबियत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी। मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का आभाव रहेगा। काम में उत्साह नहीं रहेगा। आफिस और काम काज की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ सकता है। घूमने-फिरने पर खर्च के आसार है। वाद-विवाद से बचें।

मीन राशि – बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे।

LIVE TV