आपका दिन मंगलमय हो, 19 मई, दिन-गुरुवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 से 03:00 तक, तिथि-त्रयोदशी, दिशाशूल-दक्षिण दिशा

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता के आसार है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-अंधे लोगों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

वृष:-आज आपका मन धार्मिंक कार्यों से युक्त रहेगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य सिद्ध होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:-माता गौरी की उपासना करें
शुभ रंग-लाल

मिथुन:-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता आएगी। आय के नए साधनों से प्रसन्नता मिल सकती है।
उपाय:-काले तिलयुक्त जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग-हरा

कर्क:-आज आपका दिन थोडा उतार-चढ़ाव युक्त हो सकता है। धैर्य रखें, कार्य अवश्य सिद्ध होगा। आय के नए संसाधन मिलने की संभावना।
उपाय:- अपामार्ग युक्त जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग-हरा

सिंह:-आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सन्तान लाभ या वैवाहिक कार्यों के होने की संभावना।
उपाय:-भगवान शिव को धतूर के पुष्प अर्पण करें।
शुभ रंग-श्वेत

कन्या:-आज के दिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा ढीला-ढाला हो सकता है। पारिवारिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना।
उपाय:- काले कुत्ते को भोजन दें।
शुभ रंग-बैगनी

तुला:-आज का दिन आपके लिए उत्तम है। बहुआयामी सेवाओं के अवसर मिलने की संभावना है। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना।
उपाय:-भगवान गणेश को तांदुल (चावल) अर्पित करें।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृश्चिक:-आज के दिन जोख़िम भरे कार्यों से बचें। वाहन से सावधान रहें। धन के अभाव के कारण उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-भगवान् शिव को पीले पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज का दिन आपके लिए नई किरण ले कर आ सकता है। कार्य क्षमता में वृद्धि हो सकती हैं। नए पद अथवा अधिकार की प्राप्ति की संभावना।
उपाय:-आज माता महालक्ष्मी की आराधना कर लाल पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग-लाल

मकर:-आज आपको व्यर्थ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। न्याय संबंधित कार्यों से अनुकूलता की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है।
उपाय:-भगवान शिव का विल्ब पत्रों से अभिषेक करें।
शुभ रंग-श्वेत

कुम्भ:-आज आपके विवाह-प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आने की संभावना। वाहन सुख मिलने की संभावना। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।
उपाय:-पीले केले का दान करें।
शुभ रंग-नीला

मीन:-आज का दिन उद्देश्यहीन यात्रा की ओर संकेत कर रहा है। व्यर्थ विवाद से बचें। आर्थिक लाभ की संभावना है।
उपाय:-भगवान शिवजी को श्वेत पुष्पों के पुष्पोदक से अभिषेक करें।
शुभ रंग-श्वेत

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज दोष संघ निवारक योग है। आज प्रदोष व्रत भी है। आज के दिन भगवान शिव की आराधना का दिन माना जाता है।
2-शास्त्रों में वर्णन आता है कि वैशाख मास की त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियां बड़ी पवित्र व पुण्यदायक हैं, जिन्हें ‘पुष्करिणी’ के नाम से जाना जाता है। ये तिथियां पापों का क्षय करती हैं।
3-इनमें किया गया दान, व्रत, अनुष्ठान नाश नहीं होता। आज के दिन भगवान श्री विष्णु ने देवताओं को अमृत पिलाया था।
4-आज पुश्करा देवी का जन्म भी माना जाता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044749252

LIVE TV