आज का राशिफल, 3अप्रैल 2019, दिन-बुधवार

आज का राशिफल

मेष 

व्यावसायिक समय मध्यम है। लेन-देन के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। किसी से मन की बात कहने में संकोच होगा, पर फिर भी आप बात कहने में सफल होंगे।

वृष

लंबे समय से चल रहे कानूनी झंझटों से राहत मिलेगी। भवन-भूमि के मुकदमे में आपकी विजय होगी। घर में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 

मिथुन 

निराश न हों, फिर से कार्य को करने की कोशिश करें। अपनों की कमी महसूस करेंगे। घर-परिवार में अनचाहे व्यय पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिस्थितियां विपरीत बन सकती हैं।

कर्क

कारोबार में सूझ-बूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।  

सिंह 

संतान सुख मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी। तेल-तिलहन, अनाज में निवेश लाभदायक रहेगा।  

कन्या 

आप की जिद के कारण नुकसान सम्भव है। कार्यस्थल पर किसी के प्रति अतिआकर्षण आप की व्याकुलता बढ़़ा सकता है। व्यापार में अनुजों व कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। 

तुला

निजी जीवन में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी।  आज अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे। संतान के व्यवहार से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा।

वृश्चिक 

कई दिनों से रुके निर्माण के अधूरे काम समय से पूरे कर पाएंगे। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद संभव। प्रेम प्रसंग में उलझे हुए हैं।  

धनु 

आज साझेदारी में कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा के साधन में बढ़ोतरी सम्भव है। जमीन-जायदाद पर व्यय होगा। पिता से नाराज रहेंगे।

मकर 

आज धन का निवेश सोच-समझकर करें। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और मनोबल में  भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

कुंभ 

सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। अनजाने में हुई गलती की भरपाई सम्भव है।

मीन 

आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है। भाइयों से चल रहे संपत्ति के विवाद हल होंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। सोचे हुए काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो सफलता मिलेगी।

LIVE TV