आज का राशिफल- 28 मार्च 2018

Aries (मेष)

आज का दिन : अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपका दायरा बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, नई चीज सीखने और समझने के मौके मिलेंगे। नया अनुभव भी हो सकता है। ये सारी गतिविधियां आपके लिए सकारात्मक रहेंगी। आने वाले समय में आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मन में पैसों के सवाल रहेंगे। उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव मिल सकता है। चौकन्ने रहें।

बुरी बातें : दुश्मनों से सावधान रहें। साथ के कुछ लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश करेंगे। कोई बहुत गंभीर बात आज आपसे छुपाई जा सकती है। आज आप हर चीज की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस आदत के कारण संबंध टूटने की स्थिति भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता कम ही रहेगी।

क्या करें : दिन में 1 टाइम बिना लहसुन का खाना खाएं।

प्रेम प्रसंग : इस राशि के अविवाहित लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ  के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कानूनी विषय और पत्रकारिता के स्टूडेंट्स को मेहनत और दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सेहत : चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

 

Taurus (वृष)

आज का दिन :  पैसों की समस्या का समाधान मिल सकता है। नए अवसर भी मिलने की संभावना है। पैसों के ज्यादातर मामलों में मन सही दिशा के इशारे देता रहेगा। मनोरंजन के भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्तों के क्षेत्र में कुछ घटनाएं जरूर होंगी, लेकिन जो भी होगा, आखिरी में आप ही फायदे में रहेंगे। प्रेमी के साथ गहराई बढ़ेगी। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। अटके हुए पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए समय सही है। आपकी इनकम बढ़ेगी। संतान से सुख मिलेगा। फायदे की कोई खबर भी मिल सकती है।

बुरी बातें : गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए परेशानियों वाला दिन रहेगा। विवाद बने रहेंगे। किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको पूरी तरह संतुष्टि भी नहीं मिल पाएगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपके मन में पहले से कोई शंका है तो वो दूर कर लें।

क्या करें : चने की दाल खाएं या ब्राह्मण को दान दें।

प्रेम प्रसंग : आपके भावनात्मक संबंध गहरे हो सकते हैं। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा :  रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कारोबार बढ़ने की संभावना भी बन रही है। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मेहनत के नतीजे भी सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। कुछ स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

सेहत : सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा भोजन करने से नुकसान भी होगा।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन :  नौकरीपेशा या बिजनेस करने वालों को कोई पुराना व्यक्ति फायदा करवा सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी बात को मन ही मन दबा सकते हैं। लगातार फोन पर व्यस्त भी रहेंगे। परेशानियों से निपटने के लिए सच का सहारा लेना आपके लिए ठीक है। पैसों के मामलों पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जहां तक हो सके, पैसों से संबंधित सारे मामलों को निपटा लें। जरूरत पड़े तो किसी से मदद लें। नजदीकी लोगों से  चली आ रही अनबन खत्म होने के योग हैं। पहल आपको करनी होगी।

बुरी बातें : जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें। कई तरह की रुकावटें आ सकती हैं। संचार उपकरण भी आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। चाहे वह आपका कम्प्यूटर हो या फोन। रोजमर्रा के कुछ काम अधूरे होने से परेशान रहेंगे। आज का काम कल पर टालेंगे तो नुकसान हो सकता है। कुछ काम न होने पर आप परेशान हो सकते हैं।

क्या करें : त्रिफला चूर्ण खाएं।

प्रेम प्रसंग : भावनात्मक तौर पर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के लिए समय निकालेंगे। अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

नौकरी/शिक्षा : आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कारोबार में साझेदारों के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए कोर्स के बारे में टेंशन रहेगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी होगी।

सेहत : सिरदर्द और नींद न आने से परेशान रहेंगे।

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन :  अनजाने लोग अचानक आपकी मदद कर सकते हैं। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। आपके सामने अपने नियमित कामों के अलावा कई तरह के काम भी रहेंगे। इनमें से कुछ घर-परिवार से संबंधित होंगे और कुछ घर से बाहर रहेंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। किसी करीबी इंसान के बारे में आप काफी देर तक और गहराई से विचार करते रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में सबकुछ सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ छिटपुट मामले भी उठ सकते हैं, लेकिन उनमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी।

बुरी बातें : खुद पर कंट्रोल रखें। राज की बातें किसी से शेयर न करें। समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। आपका कोई काम रुक भी सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद नहीं मिलने से मूड खराब होने की संभावना है। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। किसी काम में लापरवाही होने पर धन हानि की संभावना बन रही है। घर-परिवार के कामों पर एक्स्ट्रा पैसा भी खर्च हो सकता है। इधर-उधर की बातों में मन भटक सकता है। सावधान रहना चाहिए।

क्या करें : किसी अपंग व्यक्ति को बिस्कुट या कुछ खाने को दें।

प्रेम प्रसंग : आज आप अपनी भावनाएं रख सकेंगे। आपके संबंध और मजबूत भी होंगे। पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। आपका प्यार भी बढ़ेगा।

नौकरी/शिक्षा :  पैसों के सवालों में उलझे रहेंगे। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक समय हो सकता है। अपनी मेहनत पर ही भरोसा रखें। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी।

सेहत : पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन :  दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। दोस्तों और चाहने वाले लोगों से लंबी बातचीत हो सकती है। बात-बात में ही आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जिसका संबंध आपके किसी नजदीकी व्यक्ति से होगा। परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा। आप लगभग हर व्यक्ति को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं  बकाया मामले भी निपट सकते हैं।

बुरी बातें : आप किसी काम में अति न करें। दूसरों के काम में रोक-टोक भी करने से बचें। किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें। ध्यान रखें और अपनी इस आदत पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। इस कारण कुछ लोगों से आपके संबंध बिगड़  सकते हैं।

क्या करें : किसी मंदिर में केसर के दूध का भोग लगाएं।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ  के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आप पार्टनर को लेकर बहुत ज्यादा भावुक हो सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा :  आपका कारोबार बढ़ेगा। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट या घर लाकर किया जाने वाला काम भी निपट सकता है।

सेहत : पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। तली-गली चीजों और मसालेदार भोजन से बचें।

Virgo (कन्या)

आज का दिन :  किए गए कामों से फायदा हो सकता है। आज आप मिलने वाले हर व्यक्ति से बात करने के लिए उत्सुक रहेंगे और इसमें संकोच करने की कोई जरूरत नहीं है। परिवार के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। एनर्जी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। पहले काम के बारे में अच्छे से सोच-विचार कर लें, फिर ही कोई काम हाथ में लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम करने के तरीके मे आपको सुधार करना चाहिए। घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल सकारात्मक रहेगा। अपने कामों से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। खुशी से दिन बीतेगा।

बुरी बातें : किसी काम को आसान न समझें। आपके सामने बनने वाली स्थितियों में चुनौतियां हैं। आपके लिए फैसला करना कठिन भी होगा। पैसों से संबंधित काम सावधानी से करें। पैसा कहीं अटक सकता है। पैसों को लेकर परेशान हो सकते हैं। खुद को अलग-अलग स्थितियों के बीच में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा न बोलें और अपने विचारों पर ज्यादा जोर न दें, दूसरे क्या कहना चाहते हैं, इसे भी गौर से सुनें। बढ़ता खर्चा आपको परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है।

क्या करें : खाना खाने से पहले 1-1 निवाला गाय और कुत्ते के लिए निकालें।

प्रेम प्रसंग : अपनी भावनाएं कह देने के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने मामले निपटा सकते हैं। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझ सकते हैं। दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

सेहत : मौसमी बीमारी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इन्फेक्शन भी हो सकता है।

Libra (तुला)

आज का दिन :  पार्टनर से प्रेम और शारीरिक सुख की अपेक्षा रहेगी। रोजमर्रा के कामकाज में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी पुराने मामले पर बातचीत हो सकती है। किसी एक दोस्त से रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे। कुछ बहुत रोचक लोगों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। घर पर समय बीतेगा। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिलेंगे। आज किए कामों के नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। आपके लिए दिन सामान्य ही रहेगा।

बुरी बातें : कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से अच्छा दिन नहीं है। पैसों की स्थिति को लेकर किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन हो सकता है। लेन-देन का हिसाब कर लें। सेहत ठीक नहीं रहेगी। अपोजिट जेंडर में मन भटकेगा। आलस्य के कारण कामकाज में मन कम ही लगेगा। खुद पर कंट्रोल करें।

क्या करें : अपना जूठा किसी को न खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ हुई गलतफहमी को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। जीवनसाथी पर गुस्सा न करें।

नौकरी/शिक्षा :  धन लाभ हो सकता है, लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में भी मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सेहत : सेहत को लेकर सावधान रहें।

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आप ज्यादा ही उत्सुक हो सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें।  पुराना पैसा मिल सकता है। कोशिश करने पर पैसों से जुड़े कुछ मामले सुलझ जाएंगे। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह मिलेगी। भरोसेमंद लोगों के साथ आप अपने मन के संदेह पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी भी काम में संयम और शांति रखें। काम पर ध्यान दें। करियर में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।

बुरी बातें : किसी बड़े काम को पूरा करने में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। दौड़-भाग भरा दिन रहेगा। आज जो डिसीजन लेंगे वो गलत भी हो सकते हैं। जिस बात को लेकर आपके मन में बेचैनी है, उसके संबंध में किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। न किसी बात या काम की जिद करें। हाथों-हाथ किसी परिणाम की कोशिश में भी न पड़ें। धैर्य रखें। वाहन का प्रयोग संभलकर करें। कोर्ट-कचहरी संबंधित विवाद उलझने की भी संभावना है।

क्या करें : हरी सब्जियों का सूप पिएं।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में खुशियां मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से सुख मिल सकता है। नए लोगों से भी संबंध बन सकते हैं या पुराने संबंध अपडेट हो जाएंगे।

नौकरी/शिक्षा :  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इंटरव्यू या किसी भी तरह की परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सेहत : सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पहले से अच्छा महसूस करेंगे।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन :  अचानक फायदा होने के योग हैं। कुछ दोस्तों से आपकी सीधी बात होगी। समझदार लोगों की तरह किसी भी बड़ी बात का फैसला करना होगा। फैसला अच्छे माहौल में होगा। पैसों के मामलों पर आपको खास ध्यान देना होगा। कुछ नए अवसर आपके सामने रहेंगे। आमदनी का भी कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। ऑफिस और परिवार की दबी-छुपी गतिविधियों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।   कई लोग आप से प्रभावित हो सकते हैं। कोई खास व्यक्ति मिलने वाला है जो आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बुरी बातें : नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। आपकी प्लानिंग लोगों के सामने उजागर हो सकती है। कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। बिजनेस के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है।

क्या करें : आधा कप फीका दूध पिएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के सेहत की चिंता होगी। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे। बीती बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे।

नौकरी/शिक्षा :  बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। व्यावसायिक विषयों के छात्र आसानी से सफल हो सकते हैं। साथ पढ़ने वालों पर रौब न जमाएं।

सेहत : पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन :  पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। पैसों के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान दें। आपके पॉजिटिव बिहेव के कारण लोग आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त और सक्रिय भी रहेंगे। आज आप जरूरी काम निपटाना चाहेंगे। जो करेंगे उसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी, लेकिन काम कर के निश्चिंत हो जाएं किस्मत का फल आपकी ही झोली में  जाएगा। आज चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धैर्य रखें और बेहतर होगा कि एक समस्या से निपटने के बाद ही दूसरी के बारे में सोचें।

बुरी बातें : ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। जबरदस्ती किसी पर अपने विचार न थोपें। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, इससे आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

क्या करें : अंजीर खाएं या पिता समान बड़े व्यक्ति को खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर आपकी हर बात मानेगा, लेकिन आपको भी बातचीत में उसका सम्मान रखना चाहिए, वरना मनमुटाव वाली स्थिति बन सकती है।

नौकरी/शिक्षा :  अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। दिया गया काम निपटाने पर ध्यान दें। समय निकल गया तो काम अटक जाएगा।

सेहत : पुराने रोग भी बढ़ सकते हैं। परेशान रहेंगे।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन :  जो भी करेंगे खुद के दम पर करें। जिस बात को लेकर हैरान हैं वो आज पूरी तरह से आपके सामने आ जाएगी। आपका ध्यान दूसरों पर और उनकी हरकतों पर ज्यादा रहेगा। आप बहुत से काम निपटाने के मूड में हो सकते हैं। समझदारी और सावधानी से काम लेंगे, तो कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में भी बिताएं और अपने लक्ष्यों पर विचार करें। हो सकता है, आपको कोई राज की बात पता चल जाए।

बुरी बातें : कुछ कठिन मामले आपके सामने आ सकते हैं। आज आप किस्मत के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है। आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए आप थोड़ा सावधान रहें। आपका ध्यान एक समय में एक जगह नहीं रहेगा। ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं है। सावधान रहें।  दोस्तों और भाइयों से मदद नहीं मिलेगी तो परेशान हो सकते हैं।

क्या करें : अंकुरित मूंग या मूंग की दाल खाएं।

प्रेम प्रसंग : प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मामलों को नई सोच से निपटाएं।

नौकरी/शिक्षा :  पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। किसी नई विधा के बारे में जानकारी मिल सकती है। किसी बड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिलने की संभावना है।

सेहत : सेहत ठीक रहेगी। गंभीर रोग से परेशान हैं, तो आपके लिए एक-दो दिन नाजुक रहेंगे, संभलकर रहें।

Pisces (मीन)

आज का दिन :  साथ काम करने का दिन है। करियर में विकल्पों पर ध्यान दें। आने वाले समय में आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने का मौका मिल सकता है। दोस्त आपके मन में चलते तनाव को कम करने में मददगार हो सकते हैं। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। मौज-मस्ती करने या थोड़ा जोखिम लेने का भी मूड रहेगा। मकान, जमीन और जायदाद के जरूरी मामले सामने आ सकते हैं। घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में कोई संकेत भी आपको मिल सकता है।

बुरी बातें : सावधान रहें। विवाद होने के योग बन रहे हैं। चोट लग सकती है। आज कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। पार्टनर पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। पैसों में हेर-फेर भी हो सकता है। निवेश और उधार लेन-देन के पहले सोच लें। आज सावधान रहना होगा। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। समय आपके फेवर में नहीं लगे तो शांत रहें। कुछ भी नया न करें।

क्या करें : खाने के साथ शक्कर या सफेद मिठाई खाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर और आपके बीच विवाद का जो विषय है, वह बार-बार आपके सामने आ सकता है। इसलिए बेहतर है कि उसका समाधान कर दें। जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : खर्चे बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कुछ भी नया करने से बचें। पढ़ाई में मन लगाने के लिए अकेले बैठें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सेहत : कामकाज ज्यादा होने के कारण पैरों में भी दर्द हो सकता है।

LIVE TV